Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

2 जुलाई दसूहा : विदेश भेजने के नाम पर 2 ट्रैवल एजेंटों ने लाखों रुपए की ठगी की है। जानकारी मुताबिक ट्रैवल एजेंटों ने विदेश भेजने के लिए 48 लाख रुपए लिए थे। इस संबंध में गुरबचन सिंह पुत्र बचितर सिंह निवासी इटियां जिला होशियारपुर ने एसएसपी होशियारपुर को लिखित शिकायत दी। आरोपी एजेंटों की पहचान शिविम धवन पुत्र ब्रेजेस धवन निवासी सेक्टर 404 मोहाली और विनोद कुमार के रूप में हुई है, जिन्होंने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार के बेटे अविषेक पुत्र महिंदर सिंह निवासी सुंदरपुर और डडवाल पुत्र पवन कुमार निवासी गांव सिपरिया से विदेश भेजने के झांसा देकर 48 लाख रुपए लेकर लिए और न तो उन्हें विदेश भेजा और नही पैसे वापस किए। 

इस धोखाधड़ी के संबंध में डीएसपी दसूहा जगदीश राज अत्री को इन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जांच दी गई और जांच के आधार पर दसूहा पुलिस स्टेशन में ट्रैवल एजेंटों शिविम धवन और विनोद कुमार के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा एक अन्य ट्रैवल एजेंट सतपाल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी आलमपुर दसूहा, प्रवीण कुमार पुत्र कांशी राम निवासी बुलोवाल के खिलाफ एसएसपी होशियारपुर को लिखित शिकायत दी थी कि ट्रैवल एजेंट सतपाल सिंह ने इटली भेजने के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *