Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

08 अगस्त 2024 : पिछले सात साल से पेट्रोल पंप मालिकों के कमीशन में इजाफा न करने से डीलर खफा हैं। ऐसे में उन्होंने अपने खर्चे कम करने के लिए सप्ताह में एक दिन ऑफ डे रखने का फैसला किया है। इसके तहत 18 अगस्त से शहर के चार सौ से अधिक पेट्रोल पंप हर रविवार को बंद रहेंगे और लोगों को इस दिन पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

एसोसिएशन के प्रधान रंजीत सिंह गांधी एवं महासचिव आशीष गर्ग का कहना है कि सरकार ने अगस्त 2017 के बाद से डीलर कमीशन में इजाफा नहीं किया है, जबकि पिछले सात साल में पेट्रोल पंपों की रनिंग कास्ट कई गुणा बढ़ गई है। ऐसे में अब पेट्रोल पंप मालिकों को अपना अस्तित्व बचाना कठिन हो रहा है। मजबूरी में अब खर्च कम करके आर्थिक स्थिति को मैनेज करने की नौबत आ गई है। अभी डीलरों को पेट्रोल पर सवा तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर सवा दो रुपये प्रति लीटर कमीशन मिल रहा है, जोकि महंगाई के इस दौर में बेहद कम है।

पहले चरण में लुधियाना के पेट्रोल पंपों पर ही सप्ताह में एक दिन रविवार को ऑफ डे रखा जाएगा। इसके अलावा अन्य जिलों के डीलरों से भी बातचीत चल रही है। पंजाब की एसोसिएशन के साथ भी तालमेल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले लंबे अरसे से कमीशन बढ़ाने को लेकर आनाकानी कर रही है। ऐसे में अब संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *