Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

टोक्यो 12 अगस्त 2024 : जापान के नारिता एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लैंडिंग करते हुए सिंगापुर एयरलाइंस के विमान से अचानक धुआं उठने लगा। घटना के बाद नारिता एयरपोर्ट के रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

समाचार एजेंसी एएफपी की खबर के मुताबिक, अधिकारियों को सिंगापुर एयरलाइंस के विमान के बाएं इंजन में धुआं उठने की सूचना मिली। एयरपोर्ट और फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि धुआं निकलने के बाद छह दमकल की गाड़ियां और दो एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। एयरपोर्ट के रनवे को सुबह 7:40 बजे से बंद कर दिया गया।

विमान में चालक दल सहित 276 यात्री सवार थे

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस के अधिकारियों ने विमान का घंटे भर निरीक्षण किया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 276 यात्री सवार थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *