Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

24 अगस्त 2024 : एमेजॉन इंडिया (Amazon India) ने शनिवार को त्योहारी सीजन से पहले बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने विक्रेताओं के लिए सेलिंग फीस में 12% तक की कटौती करने की घोषणा की है। इस कदम से मल्टीपल प्रोडक्ट कैटेगिरीज में विक्रेताओं को कम शुल्क पर अपने प्रोडक्ट बेचने का फायदा मिलेगा। आगामी फेस्टिवल सीजन से पहले विक्रेताओं को प्रॉफिट मिलेगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्वारा घोषित की गई फीस में कटौती 9 सितंबर 2024 से लागू होगी। इससे विक्रेता अपने उत्पादों की रेंज बढ़ा सकेंगे और इससे उनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी।

Amazon India ने बताया कि सेलिंग फीस में 3-12 प्रतिशत की कमी से विक्रेताओं को फायदा मिलेगा। खासतौर पर, 500 रुपये से कम कीमत वाले उत्पाद बेचने वाले विक्रेताओं के लिए यह बदलाव फायदेमंद होगा।

एमेजॉन इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के निदेशक अमित नंदा ने कहा, “हम एमेजॉन पर छोटे और मध्यम व्यवसायों, नए उद्यमियों और बड़े ब्रांडों का समर्थन करने के लिए निवेश करते हैं। शुल्क में की गई कटौती, खासतौर पर छोटे व्यवसायों की प्रतिक्रिया के आधार पर की गई है।” कंपनी ने यह भी कहा कि भले ही यह फैसला त्योहारी सत्र के साथ मेल खाता हो, लेकिन ये बदलाव अस्थायी नहीं हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *