Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 26 अगस्त 2024 : एंजेल वन के इक्विटी, कमोडिटी एंड करेंसी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमर देव सिंह कहते हैं कि बीते शुक्रवार के अमेरिकी फेडरल बैंक के हेड जेरोम पॉवेल की स्पीच के बाद भारत के शेयर बाजार ने सोमवार को अच्छा प्रदर्शन किया है जो सांकेतिक रूप में जेरोम पॉवेल के स्पीच को थंब्स अप है हालांकि वैश्विक मोर्चे पर मिडिल ईस्ट की समस्या शॉर्ट टर्म अवधि में प्रभाव डाल सकती है. एक्सपर्ट सिंह मार्केट के पार्टिसिपेंट को इस हफ्ते अधिक वोलैटिलिटी के लिए चेतावनी दे रहे हैं.
बीते हफ्ते में पीसीबीएल, नायका शेयर्स तेजी और मझगांव डॉक, एसजेवीएन, हिंदुस्तान जिंक जैसे शेयर्स गिरावट की वजह से काफी अधिक चर्चा में रहे थे. इन सभी शेयर्स पर आगे के लिए एक्सपर्ट अमर देव सिंह अपनी रणनीति बता रहे हैं. आईए जानते हैं. उन्होंने क्या सुझाव दिया है


पीसीबीएल, नायका शेयर पर सुझाव

सिंह कहते हैं कि पीसीबीएल का शेयर सप्ताह दर सप्ताह के आधार पर 23 फ़ीसदी से अधिक बढ़ा है वहीं दूसरी तरफ नायका का शेयर सप्ताह दर सप्ताह के आधार पर 17 फ़ीसदी तक जंप किया है जो स्पष्ट तौर पर इन दोनों स्टॉक में निवेशकों के बढ़ते हुए दिलचस्पी को दिखा रहा है. बढ़ी दिलचस्पी के कारण शेयर तेजी से अपवर्ड मूवमेंट दिखाया है. निवेशक यहां पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग कर सकते हैं. साथ ही इन दोनों शेयर को क्रमशः 480 रुपए से 207 रुपए के लेवल के लिए देख सकते है. ये दोनों लेवल पीसीबीएल और नायका शेयर के लिए जरूरी सपोर्ट जोन भी है.

मझगांव डॉक, एसजेवीएन और हिंदुस्तान जिंक

सिंह आगे कहते हैं कि वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो पीएसयू स्टॉक मझगांव डॉक सप्ताह दर सप्ताह के आधार पर 11 फ़ीसदी से करेक्शन देखा है वहीं एसजेवीएन का शेयर सप्ताह दर सप्ताह के आधार पर 6 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज किया है जबकि हिंदुस्तान जिंक के शेयर में एक मार्जिनल गिरावट देखने को मिली है.

सिंह कहते हैं कि निवेशकों को इन तीनों शेयर्स में अपने पोजीशन को होल्ड करना चाहिए. मझगांव डॉक शेयर पर 4100 के नीचे स्टॉप लॉस लगाना चाहिए वहीं दूसरी तरफ एसजेवीएन और हिंदुस्तान जिंक शेयर इस समय कंसोलिडेशन जोन में बने हुए हैं शेयर में आए हाल के गिरावट शेयर के लिए जरूरी सपोर्ट जॉन के तौर पर काम कर सकता है. केवल इन लेवल के नीचे आया एक निर्णायक ब्रेक ही शेयर में करेक्शन की वजह बन सकती है वरना इन दोनों शेयर्स में आने वाले समय में रेंज बाउंड एक्टिविटी होने की संभावना है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *