Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

03 सितम्बर 2024 : भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स जिस एयरक्राफ्ट बोइंग स्टारलाइनर पर हैं, उसमें से अजीब सी आवाजें आ रही हैं. एयरक्राफ्ट से आ रहीं आवाजें गहरी सांसों जैसी हैं. क्या इस एयरक्राफ्ट पर तीसरा कोई है? यदि हां तो यह कौन है… ये आवाज ऐसी हैं जैसे किसी डॉक्टर के स्टेथसकॉप से किसी धड़कन को सुना जाए, तब आती हैं. इन रहस्यमयी आवाजों ने न सिर्फ धरती पर मौजूद नासा स्टेशन ब्लकि नासा के मिशन पर अंत त्रा में पहुंची हुई सुनीता विलियम्स भी परेशान हैं.

8 दिन के मिशन पर गए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जो कई महीनों से वहां फंसे हैं, ने स्टेशन से डॉक किए गए बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से रहस्यमयी, भूतिया आवाजें सुनने की सूचना दी है. ये आवाजें आप भी नीचे दी गई वीडियो में सुन सकते हैं. सुनीता और बुच के अलावा नासा के इंजीनियरों को भी इनसे हैरानी है.

बता दें कि सुनीता और बुच की वापसी को लेकर नासा ने जो फैसला लिया है उसके मुताबिक स्टारलाइनर 6 सितंबर 2024 को बिना चालक दल के पृथ्वी पर वापस आएगा, जबकि विलियम्स और विल्मोर फरवरी 2025 तक ISS पर रहेंगे. वे दोनों स्पेसएक्स क्रू ड्रैगो के जरिए वापसी करेंगे.

इन आवाजों को सबसे पहले विल्मोर ने महसूस किया. ह्यूस्टन में नासा के मिशन कंट्रोल के साथ एक रिकॉर्ड की गई बातचीत के दौरान विल्मोर ने स्टारलाइनर के इटंरनल स्पीकर पर एक माइक्रोफोन रखा जिससे ग्राउंड कंट्रोल को भी ये आवाजें सुनाई दीं. ये आवाजें कुछ भी हो सकती हैं और अब तक कुछ पता नहीं चल सका है कि ये क्या हैं और किसकी हैं… लेकिन फिर भी दोनों जन अपनी ड्यूटीज़ बखूबी निभा रहे हैं. (एजेंसियों से इनपुट)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *