Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़/जालंधर 09 सितम्बर 2024 : पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी. ओ. ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के अधिकारियों को पूरे राज्य में विशेष जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं ताकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बिजली चोरी को रोका जा सके।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी. ओ. ने संबंधित पी. एस.पी.सी. एल. के अधिकारियों को जांच के बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू, वाणिज्यिक, कृषि और औद्योगिक  सभी बिजली कनैक्शनों की जांच की जाए। यदि पावरकॉम / पी.एस.पी.सी. एल./पी.एस.टी.सी.एल. के अधिकारी या कर्मचारी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बिजली चोरी में शामिल पाए गए तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी रैंक के ऐसे अधिकारी को पी.एस.पी.सी.एल. के नियमों के अनुसार तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वितरण और प्रवर्तन टीमों को उनके निर्देशों का पूरी तरह पालन करने के लिए कहा और चेतावनी दी कि ऐसा न करने वालों को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *