Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) – . इंडियन प्रीमियर लीग में इस वक्त सिर्फ एक ही खिलाड़ी की चर्चा हो रही है. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जैसी विस्फोटक पारी खेली उसने खलबली मचा दी. 28 अप्रैल 2025 का दिन टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा ही याद रखा जाएगा. एक 14 साल के बच्चे ने आईपीएल में ऐसी तबाही मचाई कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. 101 रन की पारी में वैभव ने 11 छक्के मारे और हर एक शॉट पर फैन ने जमकर तालियां बजाई. हजारों की भीड़ में एक लड़की पर सबकी नजर थी जिसका अंदाज बाकियों से अलग था.

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक ऐसी पारी खेल डाली जिसने ना सिर्फ राजस्थान रॉयल्स की टूटती उम्मीदों में जान फूंक दी बल्कि फैंस में भी गजब का उत्साह भरा. सोमवार (28 अप्रैल) को पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल के 84 रन और जोस बटलर की फिफ्टी के दम पर 4 विकेट पर 209 रन बनाए. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने धुंआधार शतकीय पारी के दम पर 15.5 ओवर में 2 विकेट पर ही जीत हासिल कर लिया. यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार फिफ्टी ठोकी.

वैभव की शॉट पर फिदा हुई लड़की

गुजरात के गेंदबाजों पर वैभव सूर्यवंशी कहर बनकर टूटे और 11 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बना डाला. इन छक्कों के दौरान एक ऐसा भी शॉट था जिसे देखने के बाद मैच दे रही फैन तो इस युवा पर फिदा हो गई. पारी का चौथा ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए थे और सूर्यवंशी ने 28 रन ठोक डाले. इस ओवर में पहली दो बॉल पर छक्के मारे और पांचवीं बॉल पर लगाया छक्का तो गजब का था. मैच देख रही एक फैन शॉट देखकर फिदा हो गई. उन्होंने राजस्थान का झंडा लेकर जोर जोर से हवा में लहराया.

राजस्थान के प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में करो या मरो की हालत में राजस्थान रॉयल्स ने ऐसी जीत दर्ज की जिसने उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. वैभव सूर्यवंशी की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत 210 रन का लक्ष्य 16 ओवर से पहले हासिल कर टीम ने नेट रन रेट काफी बेहतर कर लिया है. 10 मैच खेलकर टीम ने 3 जीत से 6 अंक हासिल किए हैं. आगे के बचे 4 मुकाबले में अगर टीम जीत दर्ज करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे. टीम अब भी रेस में बनी हुई है.

सारांश:

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया। खासकर एक खूबसूरत लड़की उनकी शॉट्स पर खासा फिदा हो गई, और हर छक्के पर जोरदार शोर मचाया। इस दृश्य ने मैदान पर रोमांच और उत्साह को और बढ़ा दिया। लड़की की इस प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर भी सुर्खियाँ बटोरीं।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *