Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 11 जून 2025 (भारत बानी ब्यूरो ). रियान पराग के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन शानदार रहा था. असम की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पराग नामीबिया दौरे पर जाने वाले हैं.उन्हें इस दौरे के लिए असम टीम का कप्तान बनाया गया है. इस दौरे पर असम की टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज एक्सपोजर के लिए बेहतरीन है. वो इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं. असम की टीम में युवा और अनुभव जोश का मिश्रण है. जिसमें देनिश दास, अकाश सेनगुप्ता और परवेज मुशर्रफ शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है.

नामीबिया की टीम भी बेहद मजबूत है. टीम की कप्तानी गेरार्ड इरासमस कर रहे हैं जिसमें ऑलराउंडर जेजे स्मिट और जान निकोल लोफ्टी ईन शामिल हैं. इस टीम का आईसीसी इवेंट में हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. खासकर अपने घर में. पहला वनडे 21 को जबकि दूसरा 23 जून को खेला जाएगा.सीरीज का तीसरा वनडे 25 को वहीं 27 को चौथा वनडे आयोजित होगा.सीरीज का अंतिम वनडे मैच 29 जून को होगा. सभी मुकाबले एफएनबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे.

रियान पराग (Riyan Parag) ने बीते आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 45 गेंद में 95 रन बनाए थे. रियान पराग ने अपनी इस पारी में लगातार छह छक्के भी लगाए. हालांकि, रिकॉर्डबुक में उनके इन छक्कों को वह जगह नहीं मिली, जो लगातार 6 छक्के मारने वाले रवि शास्त्री से लेकर युवराज सिंह को हासिल है.

रियान पराग ने अपनी पारी के दौरान लगातार छह छक्के लगाए. हालांकि, यह एक ओवर में नहीं थे. रियान पराग ने 13वें ओवर में मोईन अली की गेंद पर लगातार 5 छक्के लगाए. ओवर की पहली गेंद शिमरन हेटमायर ने खेली, जिसमें उन्होंने एक रन लिया. इसके बाद अगली 5 गेंदों पर पराग ने छक्के जड़ दिए. इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर भी हेटमायर ने सिंगल लिया. इसके बाद रियान पराग ने दूसरी गेंद पर छक्का मारा.इस तरह रियान पराग ने लगातार छह छक्के तो लगाए लेकिन यह एक ओवर में नहीं था.

असम बनाम नामीबिया टीम
नामिबिया
गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ्राइलिनक, मालन क्रुगर, निकोलास डेविन, डायलन लीचर, जान निकोल लोफ़्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जेपी कोटज़े (विकेटकीपर), लोहान लौरेन्स (विकेटकीपर), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बेन शिकोंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, हैंड्रे क्लाज़िंज, जैक ब्रासेल, जान-इज़ाक डिविलियर्स , रुबेन ट्रम्पेलमैन, टैंगेनी लुंगामेनी.

असम
रियान पराग (कप्तान), देनिश दास, प्रद्युन सैकिया, राहुल हजारिका , ऋषव दास, सिबसंकर रॉय, सुभम मंडल, आकाश सेनगुप्ता, अम्लानज्योति दास, कुणाल सरमा, मृण्मय दत्ता, परवेज मुशर्रफ, स्वरूपं पुरकायस्थ, अभिषेक ठाकुरी (विकेटकीपर), अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), रूहीनंदन पेगु (विकेटकीपर), सुमित घाडीगांवकर (विकेटकीपर), अविनोव चौधरी, भार्गव दत्ता, दर्शन राजबोंगशी, दीपज्योति सैकिया, मुख्तार हुसैन, राहुल सिंह, सिद्धार्थ सरमा.

सारांश:
भारतीय युवा क्रिकेटर रियान पराग को पहली बार टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वह आगामी वनडे सीरीज में भारतीय ए टीम का नेतृत्व करेंगे। यह सीरीज श्रीलंका दौरे पर खेली जाएगी, जिसमें तीन मैचों की वनडे सीरीज शामिल है। पहला मुकाबला 21 जुलाई को खेला जाएगा। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद रियान पराग को भारतीय क्रिकेट में उभरते लीडर के रूप में देखा जा रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *