Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़/अमृतसर 12 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाब में आज सुबह से ही राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम ने करवट बदली और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, चंडीगढ़ में 3.2 MM, अमृतसर में 0.5 MM, पटियाला में 2.4 MM, पठानकोट में 27.5 MM, रूपनगर में 10.8 MM और एसबीएस नगर में 9.0 MM वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण दिन का तापमान कई जिलों में 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

विभाग के अनुसार  राज्य में 13 से 15 अगस्त के बीच भारी वर्षा हो सकती है। 16 अगस्त से मौसम फिर साफ हो जाएगा। विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। शिमला, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा में सोमवार को वर्षा हुई। सिरमौर जिले में पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कफोटा उपमंडल के हैवना के पास कालीढांग में भूस्खलन के चलते सोमवार सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक यातायात ठप रहा।

सारांश:
पंजाब में 13 से 15 अगस्त के बीच मौसम और अन्य परिस्थितियों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की गई है। इस दौरान खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *