Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

27 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरे तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी का 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर (YoY) पर कई गुना बढ़ गया।

इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा, ”कंपनी का जुलाई-सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,288 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 180 करोड़ रुपये था।”

बयान के अनुसार, कंपनी ने दूसरी तिमाही में प्रोस्सेड किए गए कच्चे तेल के प्रत्येक बैरल पर 19.6 डॉलर कमाए और उसे पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में परिवर्तित किया। जबकि पिछले वर्ष पहली तिमाही में ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 2.15 डॉलर और दूसरी तिमाही में 1.59 डॉलर था।

सारांश:
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिनमें कंपनी का मुनाफा कई गुना बढ़ गया है। Q2 में IOC ने ₹13,288 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी है। मुनाफे में यह उछाल रिफाइनिंग मार्जिन और बिक्री में वृद्धि के कारण आया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *