Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

16 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने ओडिशा के बालासोर जा रही नागपुर विश्वविद्यालय की महिला कराटे टीम के साथ चलती ट्रेन में बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर विश्वविद्यालय की 10 से 12 महिला कराटे की टीम की सदस्य शनिवार सुबह 11 बजे पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस से ओडिशा के लिए रवाना हुई, टीम के साथ एक महिला और एक पुरुष प्रशिक्षक भी थे। रविवार को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद टीम ने आगे बालासोर जाने के लिए ट्रेन क्रमांक 12704 फलकनुमा एक्सप्रेस पकड़ी, इस दौरान ट्रेन में कुछ शरारती युवकों के समूह ने छात्रों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। 

कोच में छात्राएं अलग-अलग बर्थ पर बैठी थीं, इसी कोच में कुछ मनचले लड़के भी चढ़ गए थे। महिला खिलाड़ियों को बाहरी समझकर भीड़ में मौजूद युवकों ने उन पर फब्तियां कसीं और उन्हें टच करने लगे। महिला खिलाड़ियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मान रहे थे।

आरोप है कि युवकों ने अश्लील टिप्पणी की और उन्हें परेशान किया। उस समय दोनों प्रशिक्षक अलग-अलग बर्थ पर बैठे थे, जबकि छात्राएं ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों में बैठी थीं, जिससे उन्हें तुरंत मदद नहीं मिल सकी। घटना से घबराकर कुछ छात्राओं ने अपने परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी और घटना का वीडियो भी बनाकर परिवारवालों को भेजा।

घटना से डरी हुई परेशान छात्राओं ने ट्रेन में ही रोते हुए अपनी आपबीती बताई। परिजनों द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को फोन कर सूचना देने के बाद भी तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परिवार में चिंता और बढ़ गई। हालांकि बाद में अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों पर उन लोगों को हिरासत में लेकर ट्रेन से नीचे उतार दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार भद्रक रेलवे स्टेशन के शासकीय रेलवे पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

सारांश:

चलती ट्रेन में एक महिला कराटे खिलाड़ी के साथ मनचले युवकों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया। घटना के तुरंत बाद RPF (रेलवे सुरक्षा बल) ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है और रेलवे सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना यात्रियों में चिंता का विषय बनी हुई है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *