Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

  17 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : डिफेंडर कार को सुरक्षा के नजरिए से बहुत मजबूत कार माना जाता है। इसकी कीमत भी करोड़ों रुपए में है लेकिन हरियाणा के फरीदाबाद में इस कार का जो एक्सीडेंट हुआ, उसमें कार के परखच्चे उड़ गए और इसे ड्राइव कर रहे 24 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना से युवक के परिजनों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक इस कार से अपनी पत्नी को पिक करने के लिए जा रहा था। मृतक युवक की पहचान मयंक भड़ाना के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में स्थित अनंगपुर गांव के निवासी थे। उनकी शादी डेढ़ साल पहले गुरुग्राम के गांव ओलावास की एक लड़की के साथ हुई थी। 

सारांश:

एक भीषण सड़क हादसे में करोड़ों की डिफेंडर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *