Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

दिल्ली, 6 मार्च (भारत बानी) : केंद्र सरकार पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन बुधवार को दिल्ली की ओर मार्च शुरू करेंगे। केंद्र सरकार से उनकी विभिन्न मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं शामिल है। केंद्र सरकार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन बुधवार को दिल्ली की ओर मार्च शुरू करेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमाओं, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों और बस अड्डों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। ध्यान रहे कि 3 मार्च के दिन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी देशभर के किसानों से आज यानि कि 6 मार्च को दिल्ली आने की अपील कि थी।केंद्र सरकार से अपनी विभिन्न मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं शामिल है। किसान नेता तेजवीर सिंह ने मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर संवाददाताओं से कहा, ‘ 6 मार्च को पूरे भारत से किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे।’ उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च करने के लिए अपनी तैयारी की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *