Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

18 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दालें प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत होती हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिसका मतलब है कि ये खून में शुगर के लेवल को एकदम से नहीं बढ़ातीं। एम्स के डॉक्टर से जानें कि कौन सी दाल बेस्ट है।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से यंगस्टर्स भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज की वजह से लोग कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डायबिटीज से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आयुर्वेद (Ayurveda) और डॉक्टर्स का मानना है कि सारी बीमारियों (Diseases) का इलाज दाल में छिपा है। ऐसे में एम्स के डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही से जानेंगे कि कौन सी दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। 

1. मसूर दाल

मसूर दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो से मीडियम होता है। इसके साथ ही ये घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है जो भोजन के बाद शुगर स्पाइक कम करने में मदद करता है। 

2. मूंग दाल 

यह डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे हल्की और पचाने में आसान मानी जाती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और इंसुलिन रिस्पॉन्स को बेहतर बनाता है।

3. चना दाल 

चना दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी कम (लगभग 8) होता है, जो इसे शुगर के मरीजों के लिए वरदान बनाता है। यह शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करती है।

4. उड़द दाल 

यह दाल ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और हड्डियों के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इसे सीमित मात्रा में और बिना ज्यादा तेल-मसाले के पकाकर खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

इन बातों का रखें ध्यान?

दाल को रिफाइंड कार्ब्स जैसे सफेद चावल के साथ बड़ी मात्रा में न लें। 

बेहतर कॉम्बिनेशन: मल्टीग्रेन रोटी, ब्राउन राइस, या मिलेट्स के साथ इसका सेवन करें। 
घी/तड़के में अत्यधिक तेल से बचें। 
अंकुरित और छिलके वाली दालें ज्यादा लाभकारी मानी जाती है।

डॉक्टर की राय

डायबिटीज के मरीजों के लिए दालें प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स हैं। सही मात्रा और संतुलित प्लेट के साथ दालें ब्लड शुगर नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

सारांश:
AIIMS के डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज मरीजों को ऐसी दालें चुननी चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो और जो फाइबर व प्रोटीन से भरपूर हों। मसूर, मूंग, चना और अरहर जैसी दालें ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में दाल का सेवन करने से शुगर लेवल स्थिर रहता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *