Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

मतदाता जागरूकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण” विषय पर  राष्ट्रीय सेमिनार

होशियारपुर, 29 मार्च (भारत बानी) : महिलाओं को मतदाता के रूप में जागरूक और सशक्त होने की जरूरत है। यह बात डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने रियात बाहरा कैंपस होशियारपुर में “मतदाता जागरूकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कही। एन.जी.ओ “ए 4 सी दसूहा” द्वारा “ग्रीन प्लैनेट” संगठन जालंधर और रियात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर के सहयोग से करवाए इस सेमिनार में उन्होंने कहा कि आज भी महिलाएं पंच-सरपंच बनने के बावजूद अपने अधिकारों का सही प्रयोग नहीं करतीं, इसलिए उनको अपनी भूमिका पहचानने की जरूरत है।

विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सहायक कमिश्नर दिव्या पी.आई.ए.एस व ग्रीन प्लैनेट संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. कमलजीत सिंह अपने संबोधन में मतदाता जागरूकता और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिकता के साथ-साथ मतदाता के रूप में भी मजबूत होना होगा और राजनीतिक प्रक्रिया में भी अपनी भूमिका पहचाननी होगी।

रियात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर के कैंपस डायरेक्टर डाॅ.  चंद्रमोहन ने मंच से अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

 एन.जी.ओ “ए4सी” दसूहा के अध्यक्ष संजीव कुमार ने अतिथियों और विषय का शुरुआती परिचय दिया।

 इस अवसर पर रियात बाहरा के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। डी.ए.वी कॉलेज होशियारपुर के प्रोफेसर डॉ. कुलवंत राणा द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर आये अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ. ज्योत्सना रियात बाहरा इंस्टीट्यूट होशियारपर ने मंच संचालन की भूमिका निभाई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *