Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

30 मई(चंडीगढ़): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा पहले लुधियाना में 26 मई को होना था, लेकिन आखिर वक्त में प्लान में बदलाव किया गया। इसके बाद अब 30 मई की दोपहर को योगी आदित्यनाथ लुधियाना पहुंचेंगे। भाजपा कैंडिडेट के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लुधियाना में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के हक में प्रचार करेंगे। वह चंडीगढ़ रोड पर रैली करेंगे। रैली स्थल पर भाजपा की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ साथ पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा पहले लुधियाना में 26 मई को होना था, लेकिन आखिर वक्त में प्लान में बदलाव किया गया। इसके बाद अब 30 मई की दोपहर को योगी आदित्यनाथ लुधियाना पहुंचेंगे। भाजपा कैंडिडेट के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ की रैली लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान के सामने स्थित ग्राउंड में होगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश धीमान ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के अन्य बड़े लीडर भी उनके साथ लुधियाना आएंगे। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी तैयारियां तेज कर दी है। सीएम योगी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इतंजाम किए जा रहे हैं, ताकि लॉ एंड आर्डर की स्थिति बनी रहे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *