Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 15 अक्टूबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : लुधियाना से जालंधर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, दलित संगठनों द्वारा जालंधर बाईपास के पास जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे (NH-44) को जाम करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही जालंधर-पानीपत हाईवे पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

क्या है मामला
यह विरोध प्रदर्शन हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले को लेकर किया जा रहा है। दलित संगठनों की मांग है कि आईपीएस अधिकारी द्वारा सुसाइड नोट में जिन अफसरों के नाम लिखे गए हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी न होने से दलित समाज में गहरा रोष है। इस चक्का जाम का नेतृत्व भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) और पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव कर रहे हैं। उनके साथ भावाधस के वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल भी मौजूद हैं।

ट्रैफिक पर पड़ेगा असर
यदि दलित संगठन नेशनल हाईवे-44 (जालंधर बाईपास) को जाम करते हैं, तो लुधियाना और जालंधर के बीच ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे लिंक रोड, समराला चौक, ढोलेवाल चौक, ओल्ड जीटी रोड, घंटाघर से सलेम टाबरी मार्ग, काराबारा चौक, बहादर के रोड, सब्जी मंडी, दाना मंडी और शिवपुरी चौक जैसे इलाकों में भी भारी जाम लगने की संभावना है। वहीं प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस, स्कूल बसों और अन्य आपातकालीन सेवाओं को रोका नहीं जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *