Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

25 फरवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए अपनी और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए खतरा बनने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस विभाग का प्रहार जारी है। पुलिस विभाग द्वारा रोजाना ऐसे 35 से 40 लोगों के चालान किए जा रहे है जिन्होंने शराब का सेवन कर गाड़ी का स्टेयरिंग थाम रखा था। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लगाए जा रहे इन नाकों में पी.सी.आर. सेवा का सहयोग भी लिया जा रहा है। नाकों पर पी.सी.आर. कर्मी भी वाहनों को रोककर उनकी जांच करने में सहयोग दे रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा अब रोजाना ही ऐसे 4 नाके लगाए जा रहे है, जिनकी रोजाना लोकेशन बदल दी जाती है ताकि अधिक से अधिक शहर को कवर किया जा सके। नाको की कमान जोन इंचार्ज के हाथ में दी गई है। एल्कोमीटर की सहायता से वाहन चालकों को गाड़ी से बाहर उतार कर उनका अल्कोहल स्तर जांचा जाता है। अगर टैस्ट पॉजिटिव आया तो मौके पर ही उनके चालान किए जा रहे हैं।

बता दें कि शराब का सेवन कर वाहन चलाते पकड़े जाने पर 5 हजार रुपए की जुर्माना राशि का चालान किया जा रहा है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसैंस भी 3 महीने के लिए सस्पेंड करने का प्रावधान है। अदालतों द्वारा कुछ मामलों में नियम तोड़ने वालों पर सामुदायिक सेवा करने की सजा भी सुनाई जा चुकी है।

बता दें कि बीते वर्ष भी पियक्कड़ वाहन चालकों के लिए बुरा रहा। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बीते वर्ष के दौरान की गई नाकाबंदी के दौरान ऐसे 4600 के करीब लोगों के चालान किए गए है जो शराब का सेवन कर वाहन चला रहे थे।

सारांश:

वाहन चालकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। यदि वे सड़क नियमों का पालन नहीं करते हैं या कोई आम गलती करते हैं, तो उन पर रोजाना 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा है कि चालकों को ट्रैफिक नियमों का सही पालन करना जरूरी है ताकि भारी चालानों और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *