Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

होशियारपुर, 25 मार्च (भारत बानी) : गैर सरकारी संस्था “ए फोर सी दसूहा” के अध्यक्ष संजीव कुमार और रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस होशियारपुर के कैंपस डायरेक्टर डाॅ.  चंद्रमोहन ने बताया कि 27 मार्च 2024 को एन.जी.ओ “ए4सी दसूहा” द्वारा “ग्रीन प्लैनेट जालंधर” और रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स होशियारपुर के सहयोग से “मतदान जागरूकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार रयात बाहरा कैंपस होशियारपुर में आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।  इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा और सहायक कमिश्नर दिव्या पी. आई.ए.एस सम्मानित अतिथि के रूप में जबकि संस्थापक और चेयरमैन ग्रीन प्लैनेट जालंधर डॉ. कमलदीप सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *